फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में ई-रिक्शा व ई-बस की संख्या बढ़े

Fri, 20 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में ई-रिक्शा और ई-बस की संख्या बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इनसो प्रधान नितेश जांगू ने बताया कि विश्वविद्यालय में लगभग 12,000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि वर्तमान में केवल दो ई-रिक्शा उपलब्ध हैं। इनकी अनियमित संचालन के कारण छात्र-छात्राओं को कैंपस के भीतर आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर दूर-दराज के विभागों तक पहुंचने में छात्रों को दिक्कत होती है।
रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार ने मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि दोनों ई-रिक्शा को नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही नई ई-कार्ट खरीदने पर विचार किया जाएगा। बस स्टैंड से विश्वविद्यालय तक ई-बस चलाने की संभावना पर भी काम किया जाएगा। डे-स्कॉलर छात्रों की सुविधा के लिए गांवों से आने वाली बसों को विश्वविद्यालय के सामने रुकवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि यह कदम कैंपस की पहुंच को आसान बनाएगा, पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगा और विद्यार्थियों के कल्याण को सुनिश्चित करेगा। इससे विद्यार्थियों को गर्मी में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने रजिस्ट्रार के सकारात्मक रुख के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्र नेता आर्यन मान, परमीत भयान, रोहित, अश्मित, हितेश, युवराज, विशाल सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें