फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे के लिए प्रदर्शन कल

Sun, 13 Sep 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सिवानी तहसील से जुड़े गांवों को सूखाग्रस्त घोषित करने, प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने और नहरों की टेल तक पूरा पानी पहुंचाने की मांग के लिए अखिल भारतीय किसान सभा सोमवारको सुबह 11 बजे सिवानी तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शनिवार को किसान सभा की टीम ने उपप्रधान रामचंद्र फौजी के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
किसान सभा कार्यकर्ताओं ने गुरेरा, नलोई, देवसर, लीलस, सैनिवास, ढाणी सिंलावाली, किकराल, ढाणी रामजस, बड़वा और रुपाणा गांवों में किसानों से संपर्क किया। इस दौरान सभाएं कर बारिश की कमी से उत्पन्न हालात और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गुरेरा में किसान नेता जंगबीर ढांडा और बिल्लू गोदारा ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में पूरे सीजन में बेहद कम बारिश हुई है। बिजाई के बाद पर्याप्त बरसात नहीं होने से बिरानी फसलें बर्बाद हो गई हैं।
देवसर में राजबीर सिहाग और राजबीर सिंधु ने कहा कि बारिश की कमी से किसानों की स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। किसान सभा नेताओं ने सरकार से प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करवाकर तत्काल राहत देने, तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने और नहरों की टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें