फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार कुतुब से खरड़ चुंगी रोड व गलियों के निर्माण की मांग को लेकर किया रोड जाम

Mon, 10 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में लगे जाम के दौरान लोगों से बात करते सिसाय पुल पुलिस चौकी बलिंद्र सिंह।
विज्ञापन
हांसी। शहर के चार कुतुब गेट पर वार्ड-1 के क्षेत्रवासियों ने सोमवार सुबह आधा घंटा रोड जाम किया। चारकुतुब से खरड़ चुंगी रोड व इस रोड के साथ लगती चार गलियों के निर्माण की मांग के लिए लोगों ने रोड जाम किया। लोगों का कहना है कि डेढ़ वर्ष से रोड व गलियां खस्ता हालत में हैं, लेकिन इनका निर्माण नहीं कराया जा रहा। साथ ही यहां पर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या है, जिससे गलियों में गंदा पानी जमा है।
विज्ञापन

हालत यह है कि पेयजल सप्लाई में गंदे पानी मिक्स होकर आता है, जिसके चलते पानी उपयोग के लायक नहीं रहता। पेयजल उन्हें दूर दराज क्षेत्रों से भरकर लाना पड़ता है, जिससे काफी समय खर्च हो जाता है। वहीं गलियों में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से आने जाने में भी परेशानी होती है। सुबह के समय जाम लगने से लोगों को अपने काम काज पर जाने में परेशानी हुई। कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं। जाम लगने की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची।
पुलिस ने वहां लोगों से बात की। लोगों ने उन्हें बताया कि चारकुतुब से खरड़ चुंगी रोड के निर्माण के लिए वह पार्षद व नगर परिषद के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया। सिसाय पुल पुलिस चौकी प्रभारी बलिंद्र सिंह ने मौके पर वार्ड-1 के पार्षद प्रतिनिधि नवदीप से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि रोड के निर्माण का टेंडर लग चुका है और जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू होगा। चौकी इंचार्ज बलिंद्र सिंह ने लोगों को समझाया और उसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी में लगे जाम के दौरान लोगों से बात करते सिसाय पुल पुलिस चौकी बलिंद्र सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें