फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्निवीर योजना बंद करने की उठाई मांग

Sun, 15 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ने दीपोत्सव महोत्सव पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। सातरोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने सेना में भर्ती और अपनी समस्याओं पर चर्चा की। संगठन ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चरण सिंह मलिक और जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने पूर्व सैनिकों को मंच पर सम्मानित किया। चरण सिंह मलिक ने कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ खड़ा है। पूर्व सैनिकों को छोटे-छोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। संगठन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में शहीद सैनिकों के नाम पर राजकीय स्कूलों का नामकरण कराया जा रहा है। उन्होंने अग्निवीर योजना को सेना के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे पूरी तरह बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेना में स्थायी भर्ती होनी चाहिए और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि संगठन के माध्यम से पूर्व सैनिकों की समस्याओं का बेहतर समाधान कराया जा सकता है। सैनिक परिवारों को एकजुट रहना चाहिए। इस अवसर पर कैप्टन रघबीर बराला, डीएस नेहरा, सूबेदार मेजर कृष्ण बगला, मेजर सतबीर कौशिक, जिले सिंह, सूबेदार तिलकराज, हवलदार राजबीर, प्रताप सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें