फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राखीगढ़ी के प्राचीन स्थलों का निरीक्षण कर दिल्ली के छात्रों ने जाना इतिहास

Sat, 22 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से आयोजित राखीगढ़ी टूर में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को हरियाणा की समृद्ध पुरातात्विक धरोहर से परिचित कराना था। इस दौरान छात्रों ने राखीगढ़ी के प्राचीन स्थलों का निरीक्षण कर इतिहास की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

छात्रों ने पॉटरी वर्कशॉप में पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों के निर्माण की कला सीखी। हरियाणवी पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। पुरातत्वविद् डॉ. अप्पू सहारण ने राखीगढ़ी की ऐतिहासिक विरासत और इसके पुरातात्विक महत्व पर जानकारी दी। आर्टिस्ट राहुल ने कार्यशाला में छात्रों को प्राचीन मूर्तिकला निर्माण विधियों से अवगत कराया गया। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के प्रतिनिधि विनीत भनवाला ने कहा कि विभाग का उद्देश्य हरियाणा के पुरातात्विक स्थलों को शोध और पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार ऐसे शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को ऐतिहासिक विरासत से जोड़ा जा सके।
राखीगढ़ी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए विभाग विभिन्न शिक्षण संस्थानों और संगठनों के साथ मिलकर ऐसे टूर और कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर दिनेश श्योरान, विक्की मलिक, प्रो. नैना दयाल, प्रो. पिया डेविड, प्रो. पूजा ठाकुर, प्रो. संगीता लूथरा शर्मा और प्रो. सुदीप्तो बसु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें