फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अगले माह पीएम करेंगे प्रदेश के पहले एयरपोर्ट हिसार से हवाई सेवाओं का शुभारंभ

Sat, 22 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला प्रशासन ने हिसार एयरपोर्ट से अप्रैल माह में हवाई सेवाएं शुरू कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अप्रैल में हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए समय मांगा है। प्रशासन के मुताबिक 5-6 या 14 अप्रैल को पीएम हिसार आ सकते हैं। पीएम प्रदेश के पहले एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट को पिछले सप्ताह लाइसेंस मिल चुका है। इसके बाद हवाई सेवाएं शुरू करने की आखिरी अड़चन भी दूर हो चुकी है। हवाई सेवाओं के लिए प्रदेश सरकार की ओर से पहले ही एमओयू किया जा चुका है। प्रदेश के पहले एयरपोर्ट से शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी से कराया जाएगा। इसके लिए सीएम नायब सिंह सैनी पहले ही एलान कर चुके हैं। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 5-6 अप्रैल को रामनवमी पर पीएम को हिसार बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।
दूसरी ओर, शनिवार को हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 14 अप्रैल के आसपास पीएम का समय मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हम दोनों तारीख पर उद्घाटन कराने के लिए तैयार हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं। हिसार से पहले चरण में अयोध्या,जम्मू, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। बाद में नए रूट का विस्तार किया जाएगा। इन रूट के लिए अभी तक किराया तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें