हांसी। ऑल हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। मंडी के पूर्व प्रधान रमेश भूटानी ने मुख्यमंत्री का हांसी के मशहूर पेड़ों से मुंह मीठा करवाया। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ठकराल के नेतृत्व और एसोसिएशन चेयरमैन हरीश धमीजा की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट फीस में 15 प्रतिशत प्रति वर्ष बढ़ोतरी को निरस्त करने की मांग उठाई।
मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं को हल करने का वादा किया। ठकराल और धमीजा ने हांसी मंडी की आठ दुकानों के विवादित केस को हल करवाने का और जिला बनाने का धन्यवाद किया। इससे पहले हरीश धमीजा ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर सम्मान किया। ठकराल ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
प्रतिनिधिमंडल में रोहतक से राज कुमार मग्गू, प्रवीण बुद्धिराजा, गोहाना से दीपक महता, अंबाला से अमरनाथ बिरला, उकलाना से राजेंद्र नारंग सीवन से सतीश मुंजाल और कैथल से विकास बठला शामिल रहे।