फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ग्रुप डी परीक्षा मामले में एसटीएफ ने आरोपी दबोचा

विज्ञापन
Arrest.JPG - फोटो : Arrest.JPG
विज्ञापन
काकड़ौद मुर्गी फार्म से दिल्ली अदालत की ग्रुप डी की परीक्षा हल करवाने के मामले में हिसार की एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए परीक्षा के दौरान अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाले हांसी के गांव ढानाखुर्द निवासी राजकुमार को रविवार रात हांसी बाईपास से गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने आरोपी को सोमवार को नरवाना अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस मामले में आरोपी दनौदा खुर्द निवासी हरदीप व दनौदा कलां निवासी सुरेंद्र को पांच दिन के रिमांड के बाद शनिवार को एसटीएफ ने अदालत में पेश किया था। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब इस मामले में एसटीएफ को जांच बढ़ाने के लिए गिरोह के मुख्य सरगना अशोक की तलाश है। अशोक की तलाश के लिए एसटीएम की टीम ने उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें