फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे दो दोस्तों की मौत

Tue, 03 Dec 2013 08:57 PM IST
बाढड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हड़ौदा के मुख्य बस स्टैंड के पास कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बिलावल गांव के दो दोस्तों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक अपने घरों के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिलावल निवासी विकास पुत्र सुरेंद्र सिंह बाढड़ा के विद्यालय में नौंवी कक्षा में पढ़ता है।

मंगलवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पर आया लेकिन बाढड़ा जाने वाली बस निकल गई।

इसपर वहां खड़े उसके दोस्त रवि पुत्र ईश्वर सिंह उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर बाढड़ा छोड़ने निकल पड़ा।

हड़ौदा बस स्टैंड के पास स्थित आरके इंटरनेशनल विद्यालय के पास पहुंचने पर बस को ओवरटेक करते समय सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों युवक पांच मीटर से ज्यादा ऊपर उछल गए।

उनके बैग भी सड़क के साथ खड़े पेड़ पर अटक गए। मौके पर मौजूद किसानों और बस में सवार यात्रियों ने उतरकर जब तक घायलों को संभाला तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों का गमगीन माहौल में उनके पैतृक गांव बिलावल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें