फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में 30 लाख के जेवर चोरी

Tue, 03 Dec 2013 07:04 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात को चोरों ने जिले में जमकर कहर ढहाया। चोरों ने एक ही रात में सांपली गांव में आठ मकानों से 30 लाख के जेवर, 7 लाख रुपये नकद और एक बंदूक पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


रात को ही चोरों ने रेवाड़ी में आठ दुकानों के ताले तोड़कर 50 मोबाइल, एक लाख नकद और लाखों का सामान चुरा लिया। जिन दुकानों में चोरी हुई, वे पुलिस चौकियों से कुछ दूरी पर स्थित हैं। पुलिस ने चोरियों के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को पूरा दिन ग्रामीण थाना कसौला में डटे रहे।


सोमवार रात करीब 2-3 बजे के बीच गांव सांपली में अज्ञात चोरों ने एक साथ आठ मकानों को निशाना बना कर 30 लाख के जेवरात समेत करीब 7 लाख की नकदी और एक बंदूक चोरी कर ली। पीड़ित परिवारों के अनुसार उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ितों में शामिल लोग
सुनील कुमार के घर से पांच लाख नकद व 10 लाख रुपये के जेवर
मातादीन के मकान से 6 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और एक बंदूक
बालकिशन के मकान से 10 लाख के जेेवर व 50 हजार नकद
ललित किशोर के घर से 3.50 लाख के जेवर
उमा देेवी के मकान से 38 हजार नकद और 60 हजार के जेवर
राजपाल के घर से पांच हजार नकद
बुला राम के घर से भी चोरी
आठवें घर में चोरों को कुछ नहीं मिला

इसी रात चोरों ने भाड़ावास रोड, रेलवे रोड, ब्रास मार्केट और धारूहेड़ा चुंगी पर करीब आठ दुकानों के ताले तोड़ 50 मोबाइल, एक लाख नकद और लाखों का सामान चुरा लिया। सुबह चोरी की घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों में रोष फैल गया और व्यापारियों ने गोकल गेट चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को खूब खरी-खरी सुनाई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी ताहिर हुसैन ने घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का भरोसा दिया।


गोकल गेट चौकी में व्यापारियों ने डीएसपी सिटी ताहिर हुसैन को सुरक्षा को लेकर कई खामियां गिनाई। व्यापारियों का कहना था कि एसपी के आदेश पर रात्रि में गश्त के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी रात्रि करीब 11 बजे बाद नजदीक ही पुलिस स्टेशन या चौकी में जाकर सो जाते हैं। इसके अलावा बाजारों की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब हैं।
विज्ञापन


जिन दुकानों में चोरी हुई
नानक रेस्टोरेंट, भाड़ावास रोड : पांच हजार नकद
हनुमंत मेडिकल स्टोर, भाड़ावास रोड : दो हजार नकद और सामान
सूरज मेडिकल स्टोर, भाड़ावास रोड : तीन हजार नकद
शिवानी मोबाइल, रेलवे रोड : 50 मोबाइल, दो साउंड सिस्टम और नकदी
अजंता अटैची, रेलवे रोड : 25 हजार नकद
बोम्बे इलेक्ट्रोनिक, रेलवे रोड : पूरा गल्ला
अग्रवाल एजेंसी, धारूहेड़ा चुंगी : 12 हजार नकद
डेनिजन लिवाइस शोरूम, ब्रास मार्केट : हजारों का सामान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें