फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 16 दिन की बच्ची की मौत, पीएचसी में समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घिराय। पाबड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में वीरवार को इलाज के लिए लाई गई 16 दिन की नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्ची को सरकारी एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पीएचसी में हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11:30 बजे कंडूल निवासी पवन परिवार के साथ बच्ची को लेकर जांच करवाने पीएचसी पहुंचा लेकिन आरोप है कि डॉक्टर नहीं मिलने पर एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले गए। वहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची के शव को लेकर पीएचसी पहुंचते हैं और हंगामा करते हैं। वीडियो में पीएचसी स्टाफ बता रहा है कि डॉक्टर मासिक बैठक में गए थे। सूचना पर डायल 112 की टीम भी पीएचसी पहुंची। उन्होंने परिजनों को शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। परिजनों ने कहा कि पीएचसी में चिकित्सक मिलते तो बच्ची की जान बच सकती थी। एसएमओ ज्ञानेश ने कहा कि उन्हें इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें