फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम का कारनामा : बर्थ सर्टिफिकेट 50 मीटर दूर पहुंचने में लगे 25 दिन

Wed, 01 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
डेथ बर्थ सर्टिफिकेट घर तक पहुंचाने का दावा करने वाले नगर निगम के हालात कितने खराब हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 50 मीटर दूर निगम कार्यालय में ही बर्थ सर्टिफिकेट पहुंचाने में नगर निगम 25 दिन लगा रहा है। लोगों के घरों तक दो-दो महीनों तक बर्थ डेथ सर्टिफिकेट नहीं पहुंच रहे। लोगों ने ब्रांच इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामला हांसी के एक व्यक्ति सतीश का है। उन्होंने अपने बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 3 फरवरी को निगम कार्यालय की नई बिल्डिंग में रसीद कटवाई थी। रसीद स्पीड पोस्ट से पहुंचाने के लिए उसने फीस भी भर दी। स्पीड पोस्ट में निगम कार्यालय में मेयर ऑफिस का पता डाल दिया। हैरानी की बात है कि यह सर्टिफिकेट मेयर कार्यालय यानी की नई बिल्डिंग से 50 मीटर दूर पहुंचने में 25 दिन लग गए। खास बात एक और भी है कि 25 दिन बाद भी यह सर्टिफिकेट स्पीड पोस्ट से नहीं पहुंचा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बाई हैंड लेना पड़ा।

आम लोगों को किया जा रहा गुमराह
लोगों का आरोप है कि निगम स्टाफ जनता को गुमराह कर रहा है। खुद की परेशानी कम करने के लिए स्टाफ आवेदन करने वालों को घर सर्टिफिकेट पहुंचने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। लेकिन उन्हें लंबा समय बीतने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा। नियम के अनुसार 7 दिन के अंदर अंदर बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन करने वाले को मिल जाना चाहिए।
विज्ञापन


कोई अधिकारी नहीं कर रहा मॉनीटिरिंग
बर्थ डेथ सर्टिफिकेट ब्रांच में कोई अधिकारी मॉनीटिरिंग नहीं कर रहा। करीब एक सप्ताह पहले पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने भी आकर मेयर को शिकायत की थी कि उनकी कई महीनों की पेमेंट निगम की तरफ बकाया है। निगम स्टाफ पोस्ट ऑफिस का पैसा भी अपने खाते में जमा कर रहा है। जिसके कारण उन्हें दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


मामले को चेक करवाएंगे। अगर ऐसी दिक्कत है तो उसे सुधारा जाएगा। निर्धारित समय में निगम से जारी होने वाले बर्थ डेथ सर्टिफिकेट मिलेंगे।
- अमन ढांडा, ईओ नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें