फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सामुदायिक केंद्र के बाहर परिषद के जेई पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
हांसी सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर।
विज्ञापन
हांसी। शहर में बुधवार रात करीब 7:30 बजे पुरानी कचहरी चौक के पास बाबा बंदा बहादुर समुदाय केंद्र के बाहर नगर परिषद के जेई सचिन शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। हांसी सिटी थाना पुलिस ने जेई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जेई सचिन शर्मा ने बताया कि वह नगर परिषद मे बतौर जेई के पद पर कार्यरत है। 3 जनवरी की रात को वह नगर परिषद के दूसरे जेई मोहित व रवि कुमार के साथ खाना खाकर बाबा बंदा बहादुर सामुदायिक केंद्र में ठहरने के लिए जा रहे थे। जब सामुदायिक केंद्र के गेट पर पहुंचे तो उनके साथ ठेकेदार संदीप बंसल व उसका कर्मचारी चरणजीत भी मौजूद था। शिकायत में जूनियर इंजीनियर सचिन शर्मा ने कहा कि इसी दौरान सामुदायिक केंद्र के मेन गेट पर कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला होने के बाद वह अपनी जान बचाकर भागने लगा तो हमलावर उनके पीछे भागने गए। हमलावर उनको जान से मारने की धमकी देने के बाद मौके से फरार हा गए। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया। इस मामले को लेकर वीरवार को नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण एलावादी, वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, पार्षद नितेश शर्मा सहित कई पार्षद सिटी थाना में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएचओ से मिलने पहुंचे। सिटी थाना एसएचओ उदयभान गोदारा ने कहा कि जेई सचिन शर्मा की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ किसी दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें