फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस स्टैंड परिसर में निजी बस ने युवक टांग को कुचला, चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बस स्टैंड पर एक निजी बस ने 25 वर्षीय युवक नीरज कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीरज के पैर की हड्डियां टूट गई। नीरज की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने निजी बस चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में नीरज कुमार ने बताया कि वह चरखी दादरी के माणकावास गांव का रहने वाला है और बीए तृतीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

गत 27 दिसंबर को वह अपने मामा के गांव भाटोल जाटान जा रहा था। जब वह हांसी बस स्टैंड पर पहुंचा और भाटोल गांव के बूथ की तरफ जाने लगा तो पीछे से एक प्राइवेट बस ने उसको टक्कर मार दी। बस का अगला टायर नीरज के पैर के उपर से गुजर गया। इस दौरान वहां मौके पर खड़े एक आदमी ने नीरज को पकड़कर खींच लिया। यह हादसा होते ही बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। बस स्टैंड पर खड़ी सवारियों ने वाहन का प्रबंध करके नीरज को नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया। नीरज ने बताया कि हादसा होने के दौरान वह पुलिस को बयान देने की हालात में नहीं था। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को हांसी बस स्टैंड चौकी को अपने बयान दर्ज करवाए थे। उनकी शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें