फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बास में भाइयों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव बास अकबरपुर में नहर के पानी के लिए झगड़ा हो गया। इस घटना में दो भाइयों पर लाठी, जैली व कस्सी से हमला किया गया।दोनों घायलों सुधीर और भूपेंद्र को नागरिक अस्पताल हांसी में भर्ती कराया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामले में कई आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बास अकबरपुर निवासी सुधीर ने बताया कि घटना 27 नवंबर की रात करीब आठ बजे की है। उस दिन उन्हें सिंचाई का पानी मिलना था। इसलिए उनका चाचा का लड़का भूपेंद्र वहां पानी की निगरानी कर रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद दलबीर, राजेश, तेलू लांडा के दो बेटों और उनके अन्य साथी भूपेंद्र से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
आरोप है कि गले में चादर डालकर उन्होंने भूपेंद्र को दो–तीन किलोमीटर तक घसीटकर लाठी, जैली और कस्सी से हमला किया। शोर सुनकर सुधीर मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। सुधीर ने बताया कि इस झगड़े के दौरान उसके गले में पहनी तीन तोला सोने की चेन भी तोड़कर ले गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की एमएलआर रिपोर्ट पुलिस को मिली है। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सोने की चेन छीनने का आरोप संदिग्ध लग रहा है। इस आरोपी की तस्दीक अलग से की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें