फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव मोडाखेड़ा में हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
आदमपुर मोडाखेड़ा में आवश्यक तथ्य जुटाती सीन ऑफ क्राइम की टीम।आदमपुर मोडाखेड़ा में आवश्यक तथ्य ज
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव मोडाखेड़ा में एक व्यक्ति की हत्या कर शव खेत की नाली में फेंक दिया। मंगलवार सुबह परिजनों को 57 वर्षीय इंद्राज का शव खेत की नाली में मिला। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही हिसार से डीएसपी सज्जन सिंह, आदमपुर थाना प्रभारी कर्ण सिंह, सीआईए-वन और टू, सीन आफ क्राइम की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा ने घटनास्थल से आवश्यक तथ्य जुटाए। पुलिस ने इंद्राज के बेटे सुभाष चंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव मोडाखेड़ा निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत की ढाणी में रहता है। पिता इंद्राज सिंह सोमवार शाम गांव में घूमने के लिए गए थे। देर रात तक घर न आने पर उनकी तलाश शुरू की लेकिन सुराग नहीं लगा। सुबह उनका शव गांव के ही ओमप्रकाश के खेत की नाली में मिला। जांच के दौरान इंद्राज सिंह का मोबाइल, रुपये और कागजात गायब मिले। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते अंदेशा है कि इंद्राज की गला दबाकर हत्या की गई है। जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।



मृतक के बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक तथ्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। - कर्णसिंह, थाना प्रभारी आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें