फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा दिवस पर उत्तर रेलवे ने गांव गाजूवाला और पिरथला को दी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोरोना काल के बाद गाजूवाला में दो पैसेंजर ट्रेन और पिरथला में रुकेगी एक पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उकलाना मंडी। हरियाणा दिवस पर रेलवे प्रशासन ने ग्रामीणों को सौगात देते हुए गांव गाजूवाला में दो और पिरथला-ललौदा में एक पैसेंजर ट्रेन को ठहराव के निर्देश दिए हैं। यह गांव दौलतपुर के समाजसेवी सुरेश कुमार व गांव गाजूवाला व पिरथला-ललौदा के ग्रामीणों के प्रयास से संभव हुआ है। बता दें कि कोरोना काल के बाद से केवल ये पैसेंजर ट्रेन बंद हो गई थी। वहीं उकलाना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर हरीभजन लूना ने बताया कि मंगलवार को इन गाड़ियों के ठहराव के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन के निर्देश आए हैं।
विज्ञापन


ये रहेगी समय सारणी
चूरू से लुधियाना जाने वाली ट्रेन सुबह 10:04 बजे पहुंचेगी और 10:05 बजे चलेगी। लुधियाना से चूरू जाने वाली गाजूवाला में 6:28 बजे पहुंचेगी और 6:29 बजे चलेगी। वहीं भिवानी-धुरी ट्रेन सायं 7:30 बजे आकर 7:31 बजे चलेगी। धुरी से भिवानी ट्रेन 7:27 पर आएगी और 7:28 बजे जाएगी। वहीं पिरथला-ललौदा में भिवानी-धुरी ट्रेन सायं 7:38 बजे आकर 7:39 बजे जाएगी। सुबह धुरी से भिवानी 7:19 बजे आएगी और 7:20 बजे जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें