फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 14 Jan 2024 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। दो दिन से लापता युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इंदिरा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय प्रवीण अविवाहित था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसके मामा भारत सिंह ने बताया कि प्रवीण 10 जनवरी को सुबह करीब सात बजे अपने घर से पैदल निकला था। दो दिन से उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

प्रवीण का शव शनिवार सुबह बरवाला रोड पर पड़ा मिला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके मुंह पर चोट के निशान हैं। उसे घसीटा भी गया है। उसके मामा भारत सिंह ने भांजे की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना में मृत्यु की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने कहा कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें