फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी पाली में मिला युवक का शव, जुड़ेगी हत्या की धारा

Thu, 16 Nov 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। पाली गांव के पास हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटर में जींद के युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव की पहचान कर उसका हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जींद सिटी थाने में युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। युवक के परिजनों ने युवक की हत्या कर उसको नहर में फेंकने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

कृष्णा कालोनी जींद निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह टेलर का काम करता है। वीरवार को उसके छोटे बेटे सचिन ने उसको बताया कि नारनौंद थाने से फोन आया है कि आपके बड़े बेटे 23 वर्षीय नवीन का शव पाली गांव में हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला है। इसके बाद वह अपने बेटे सचिन व परिजनों के साथ पाली गांव में नहर पर पहुंचे तो नहर की पटरी पर उसके बेटे का शव रखा था। जिसकी मैंने शनाख्त की है। उसका बेटा नवीन 12 नवंबर को दिवाली की पूजा करने के बाद रात करीब 10 बजे घर से बाइक लेकर 10 मिनट में वापस घर आने की बात कह कर गया था। काफी देर बाद उन्होंने उसके दोस्त दीपक व राहुल से पता किया तो उन्होंने बताया कि वो अपने घर की तरफ चले गए और नवीन अपने घर की तरफ चला गया था। फिर रात करीब 11 बजे मेरे साले के लड़के जीवन ने नवीन के पास फोन किया तो नवीन के कहा कि वह 10 मिनट में घर आ जाएगा। फिर उसके बाद फोन मिलाया तो नवीन का फोन बंद मिला। हमने अपने स्तर पर रातभर नवीन को काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने नवीन की गुमशुदगी की शिकायत सिटी थाना जींद में दी। उन्होंने नवीन के शव को अच्छी तरह से देखा तो उसके सिर में चोट के निशान हैं। सुरेंद्र ने अपने बेटे नवीन की किसी व्यक्ति द्वारा हत्या कर उसके शव को नहर में फेंकने का शक जाहिर किया है।

युवक की गुमशुदगी का जींद सिटी थाना में पहले से ही केस दर्ज है। नारनौंद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई जींद पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें