फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूर्यनगर पुलिया के पास मिला युवक का शव, पीठ पर है चोट का निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सूर्यनगर की पुलिया के पास से सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव को एचटीएम थाना पुलिस ने कब्जे में लिया। शव की पहचान सूर्यनगर की गली नंबर 4 के अनुराग कुमार (26) के रूप में हुई। पुलिस ने शाम को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर की टीम को मृतक की पीठ पर चोट का निशान मिलाे है। एचटीएम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



सोमवार को सुबह किसी ने सूर्यनगर चौकी पुलिस को फोन कर पास की पुलिया के पास मिट्टी में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन में शव सिविल अस्पताल में ले जाकर मोर्चरी में रखवाया। बाद में परिजनों को मामला पता चला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने परिजनों को शव दिखाया तो मृतक की पहचान सूर्यनगर के अनुराग के तौर पर हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें