फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डीसी को रिव्यू मीटिंग में प्रोग्रेस रिपोर्ट देंगे अधिकारी

Fri, 11 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
कार्यालय - फोटो : फाइला फोटो
विज्ञापन
डीसी निखिल गजराज शुक्रवार को सभी विभागों के प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को सुबह 9 बजे अपने विभाग की रिपोर्ट लेकर पहुंचना होगा। विभाग के मुखिया पावर प्रेजेंटेशन के जरिए अपनी उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त निखिल गजराज सभी विभागों की प्रोग्रेस जानेंगे। शुक्रवार को कैंप ऑफिस में सभी विभागों की बैठक होगी, जिसमें विभाग की ओर से अपनी सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पिछले साल में किए गए कार्यों का ब्योरा दिया जाएगा। इस बैठक में जिला के प्रमुख 21 विभाग अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि उनके विभाग की योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट क्या है। डीसी कैंप ऑफिस में प्रोजेक्टर लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर हर विभागाध्यक्ष अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे। पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से पूरे आंकडे़ दिखाएंगे।

पंचायत विभाग, नगर निगम, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग, जिला उद्योग विभाग, आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभाग अपनी रिपोर्ट प्रस्तुुत करेंगे। प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार इस रिव्यू मीटिंग में एक करोड़ से अधिक बजट वाले प्रोजेक्ट की रिपोर्ट खासतौर पर उपलब्ध करानी होगी। काम में देरी का कारण भी अधिकारियों से पूछा जाएगा। विभागों की इस तरह की यह पहली रिव्यू मीटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें