फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने निगम के सभी ब्रांचों के इंचार्जों की बुलाई मीटिंग

Mon, 26 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर निखिल गजराज ने निगम की सभी ब्रांचों के इंचार्ज व टेक्निकल विंग के अधिकारियों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। बैठक में डीसी निगम में चल रहे कार्यों का रिव्यू करेंगे। साथ ही निगम के अंडर बड़ी योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेंगे। डीसी द्वारा मीटिंग बुलाए जाने के मामले पर नगर निगम के अधिकारियों में अफरा तफरी मची हुई है। अधिकारी अपनी अपनी ब्रांचों की रिव्यू फाइल तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


टैक्स ब्रांच पर अधिक जोर
निगम सूत्रों की मानें तो कमिश्नर साहब का टैक्स ब्रांच की कार्यशैली की तरफ अधिक जोर रहेगा। नोटबंदी के बाद कितना टैक्स एकत्रित हुआ। टैक्स बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों व उन्हें कैसे ठीक किया जाए इस पर चर्चा हो सकती है। साथ ही टैक्स ब्रांच के रिकॉर्ड की पोस्टिंग न होने के कारण पर भी सवाल किए जा सकते हैं। पोस्टिंग न होना ही शहर के लोगों का रोष का मुख्य कारण है। लोग बार बार बिल ठीक करवाने की एप्लीकेशन व प्रॉपर्टी के कागजात निगम में जमा करवा चुके हैं मगर आज तक उनका बिल पर रिकॉर्ड ठीक तरह से अंकित नहीं हो पाया।

अभी तक नहीं बंटे हैं पूरे शहर में बिल
निगम अभी तक पूरे शहर में प्रॉपर्टी टैक्स बिल नहीं बांट पाया है। मैनपावर की भी निगम के पास कोई कमी नहीं है। हाल ही में मेयर द्वारा शहर में सफाई न होने पर पूछे गए अधिकारियों से सवाल का उन्हें जवाब मिला था कि मैडम सफाई कैसे होगी 70 कर्मचारी तो टैक्स बिल बांट रहे हैं। हैरानी की बात है कि सफाई कर्मचारियों के अलावा कई और कर्मचारी बिल बांटने में लगाए गए हैं मगर शहर में अभी तक पूरे बिल सर्कुलेट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की आपसी खींचतान भी रहेगा बड़ा मुद्दा
निगम के अधिकारियों की आपसी खींचतान भी मीटिंग में बड़ा मुद्दा हो सकता है। कमिश्नर अधिकारियों को तालमेल बनाकर काम करने की नसीहत दे सकते हैं।

डीसी साहब ने मंगलवार को रिव्यू मीटिंग बुलाई है। सभी ब्रांचों के इंचार्ज, अकाउंट ऑफिसर व अन्य अधिकारियों का बैठक में पहुंचना अनिवार्य होगा।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें