फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने दिए निर्देश तुरंत बनाओ एस्टीमेट, हर वार्ड के 25-25 लाख के काम मंजूर

Wed, 28 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
शहर में नए साल की शुरुआत के साथ ही सड़कों, स्ट्रीट लाइटों व पार्कों के फिर से काम शुरू होंगे। डीसी ने सुबह 9 बजे टेक्निकल ब्रांच के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की। बैठक में डीसी ने ग्रांट होते हुए शहर में विकास कार्य क्यों नहीं करने बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों की क्लास ली और कहा कि तुरंत प्रभाव से विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाओ। बैठक से आने के बाद टेक्निकल ब्रांच के अधिकारियों ने मेयर शकुंतला राजलीवाला को सभी वार्डों के 25-25 लाख रुपये के एस्टीमेट बनाने की बात कही। इसके बाद मेयर ने सभी पार्षदों से हर वार्ड के हिसाब से 25-25 लाख रुपये के विकास कार्यों संबंधित लिस्ट मांगी है। मेयर ने पार्षदों को कहा है कि वे अपने अपने वार्ड में जो काम करवाने हैं उनकी एक बार सूची उन्हें उपलब्ध करवा दें। यह सूची टेक्निकल ब्रांच ने मांगी है। टेक्निकल ब्रांच इन कार्यों को करने से पहले एस्टीमेट तैयार करेगा। इसके बाद जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अकाउंट ब्रांच की भी की खिंचाई
डीसी निखिल गजराज ने अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों की भी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि आपको ये तक नहीं पता कि आपके पास क्या क्या ग्रांट आई हुई है। इनमें से कितना पैसा खर्च हो चुका है और कितना बकाया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा ब्योरा चाहिए कितना कहां खर्च हुआ। अधिकारियों ने इस मामले को लेकर हड़कंप मच गया। निगम कार्यालय पहुंचते ही अधिकारी आय व्यय का ब्योरा बनाने लगे। साथ ही ग्रांट का कितना पैसा कहां खर्च हुआ और कितना बकाया है इसकी डिटेल खंगालने लगे।

अलग अलग दो भागों में हुई मीटिंग
निगम अधिकारियों की दो अलग अलग भागों में मीटिंग हुई। पहले मीटिंग टेक्निकल अधिकारियों के साथ हुई। दूसरी मीटिंग अकाउंट्स, टैक्स ब्रांच, तहबाजारी व सचिव के साथ हुई। बैठक में एक्सईएन रामजीलाल, एमई प्रवीन कुमार, सीनियर अकाउंट ऑफिसर उग्रसेन परमार, सचिव राजेश महता, अधीक्षक कैलाश, तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सैनी, बीआई व एलओ प्रवीन कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें