हिसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थलों को दौरा करते विधाय
- फोटो : स्रोत प्रशासन
माई सिटी रिपोर्टर हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 26 अक्तूबर को प्रस्तावित नलवा दौरे के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वीरवार को उपायुक्त अनीश यादव और पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने नलवा स्थित पनिहार फार्म हाउस का दौरा कर रैली स्थल का निरीक्षण किया।
विधायक रणधीर पनिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री नलवा विधानसभा क्षेत्र की धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मंच, बैठक, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली और सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। एसडीएम ज्योति मित्तल, डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, एचसीएस हरबीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।