फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रबोधिनी में दयानंद महाविद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
जीजेयू हिसार में युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में आयोजित तीन दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव प्रबोधिनी में दयानंद महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। जीजीजे राजकीय महाविद्यालय उपविजेता रहा। दयानंद महाविद्यालय ने संगीत, नृत्य और फाइन आर्ट श्रेणियों में भी ट्रॉफी जीती, जबकि जीजीजे राजकीय महाविद्यालय ने थिएटर और लिटरेरी श्रेणियों में बाजी मारी।
विज्ञापन

जीजेयू के चौ. रणबीर सिंह सभागार के मुख्य सभागार में आयोजित समापन समारोह में संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, पूर्व सूचना आयुक्त प्रो. जगबीर सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि विजय कुमार ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने युवाओं से अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने और एकाग्रचित्त रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

प्रो. जगबीर सिंह ने विद्यार्थियों को असफलता को अनुभव के रूप में लेने और प्रत्येक कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने की सलाह दी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एमके शर्मा ने सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार जताया। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

विभिन्न श्रेणियों में युवा महोत्सव के परिणाम
संगीत श्रेणी
- क्लासिकल वोकल सोलो (हिंदुस्तानी/कर्नाटक): यूटीडी जीजेयू प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (पर्कशन): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-पर्कशन): एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- लाइट इंडियन सोलो: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- वेस्टर्न वोकल सोलो: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
- समूहगान (जनरल-इंडियन): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- समूहगान (हरियाणवी): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- समूहगान (वेस्टर्न): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
- हरियाणवी आर्केस्ट्रा: जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- इंडियन क्लासिकल आर्केस्ट्रा: जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी द्वितीय।
- वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- फोक इंस्ट्रूमेंटल (हरियाणवी) सोलो: जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- लोकगीत (हरियाणवी) सोलो: यूटीडी जीजेयू प्रथम, एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी द्वितीय।
- लोकगीत (जनरल) सोलो: जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
- कव्वाली: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
नृत्य श्रेणी
- शास्त्रीय नृत्य एकल: यूटीडी जीजेयू प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- समूह नृत्य (सामान्य): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
- समूह नृत्य (हरियाणवी): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- एकल नृत्य (हरियाणवी-पुरुष): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- एकल नृत्य (हरियाणवी-महिला): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- कोरियोग्राफी: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
थिएटर श्रेणी
- एकांकी (हिंदी): जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- एकांकी (संस्कृत): यूटीडी जीजेयू प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- स्किट (हिंदी): जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
- स्किट (हरियाणवी): राजकीय महाविद्यालय, हांसी प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
- माइम: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- मिमिक्री: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
- गायन: एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- रिचुअल: छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज प्रथम, यूटीडी जीजेयू द्वितीय।
लिटरेरी श्रेणी
- डिबेट: छाजू राम लॉ कॉलेज प्रथम, छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज द्वितीय।
- इलोक्यूशन: राजकीय महाविद्यालय, मंगाली प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- क्विज: जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- कविता पाठ (हिंदी): दयानंद महाविद्यालय प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, डाटा द्वितीय।
- कविता पाठ (अंग्रेजी): छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज प्रथम, जीजीजे राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।
- कविता पाठ (पंजाबी): यूटीडी जीजेयू प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- कविता पाठ (हरियाणवी): एफजीएम राजकीय महाविद्यालय, आदमपुर प्रथम, सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वितीय।
- कविता पाठ (उर्दू): जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, छाजू राम मेमोरियल जाट महाविद्यालय द्वितीय।
फाइन आर्ट श्रेणी
- ऑन द स्पॉट पेंटिंग: यूटीडी जीजेयू प्रथम, एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी द्वितीय।
- पोस्टर मेकिंग: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी द्वितीय।
- कोलाज: जीजीजे राजकीय महाविद्यालय प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, हांसी द्वितीय।
- क्ले मॉडलिंग: राजकीय महिला महाविद्यालय प्रथम, छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज द्वितीय।
- कार्टूनिंग: यूटीडी जीजेयू प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- रंगोली: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय द्वितीय।
- ऑन स्पॉट फोटोग्राफी: फतेह चंद महिला महाविद्यालय प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- इंस्टॉलेशन: यूटीडी जीजेयू प्रथम, दयानंद महाविद्यालय द्वितीय।
- मेहंदी: दयानंद महाविद्यालय प्रथम, ओडीएम महाविद्यालय, मुकलान द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें