फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी व्यवस्था पर तंमाचा: एसआई की बेटी छह साल से ले रही बेरोजगारी भत्ता, माता पिता को दिखाया बेरोजगार

Sat, 30 Sep 2023 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार की मनोहर कॉलोनी में रहने वाली युवती ने 2017 में रोजगार कार्यालय में फर्जी दस्तावेज जमा करवा कर बेराजगार भत्ता लेना शुरू किया। युवती ने जो दस्तावेज जमा करवा उसमें उसने अपने परिवार की आय 48 हजार सालान दिखाई और माता को बेराजगार बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के पटेल नगर की मनोहर कॉलोनी में रहने वाली सोनिया ने रोजगार कार्यलय में फर्जी दस्तावेज जमा कर बेरोजगारी भत्ता लिया है। जबकि सोनिया में माता और पिता दोनों सरकारी नौकरी में हैं। रोजगार कार्यालय ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने सोनिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सिविल लाइन थाना पुलिस में दी गई शिकायत में रोजगार के विभाग के सहायक रोजगार अधिकारी के अनुसार मनोहर कॉलोनी में रहने वाली युवती ने 2017 में रोजगार कार्यालय में फर्जी दस्तावेज जमा करवा कर बेराजगार भत्ता लेना शुरू किया। युवती ने जो दस्तावेज जमा करवा उसमें उसने अपने परिवार की आय 48 हजार सालान दिखाई और माता को बेराजगार बताया। जबकि जांच में सामने आया कि युवती के माता और पिता दोनों सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। युवती के पिता पुलिस विभाग में एसआई के पर कार्यरत हैं। और उनकी 3 लाख रुपये से अधिक की सालाना आय है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें