फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डाटा की टीम ने 29-23 से जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 31 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
गांव डाटा में खिलाड़ियों के साथ पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
हांसी। गांव डाटा में नेशनल कबड्डी के प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं को नशे दूर रहने के प्रति जागरूक किया। सदर थाना प्रभारी एसआई सुमेर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गुराना, ब्याना खेड़ा, नया गांव व पंघाल की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गांव डाटा और ब्याना खेड़ा टीमों के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में डाटा की टीम ने मैच 29-23 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

उन्होंने ने प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों, युवाओं व खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। नाबालिगों को वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया। नशा बेचने वालों के खिलाफ सूचना देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। अंत में सभी युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूक रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को हांसी पुलिस ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें