फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मातृत्व वंदना योजना में लाखों का फर्जीवाड़ा करने का आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। महिला एवं बाल विकास विभाग की मातृत्व वंदना योजना में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामगोपाल निवासी नरवाना हाल शिवालिक कॉलोनी अंबाला वर्ष 2021 में नारनौंद सीडीपीओ कार्यालय में बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यरत था। इसी दौरान उसने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 628 आवेदकों के फर्जी फार्म तैयार कर लाखों रुपये की हेराफेरी की थी।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर मुकदमा दर्ज किया। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उप अधीक्षक (मुख्यालय) विनोद शंकर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पवित्र ने रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि पता चल सके कि इस मामले और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही आरोपी ने कितनी रकम की धोखाधड़ी की और किन-किन लोगों के खातों में राशि डाली, इसकी भी जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि मातृत्व वंदना योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए आर्थिक मदद पहुंचाने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत आंगनवाड़ी वर्कर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये देने होते हैं। अनुमान है कि आरोपी ने 31 लाख से अधिक राशि का घपला किया है। इस मामले के तार जींद में दर्ज मुकदमे से भी जुड़े हो सकते हैं।
क्योंकि इस योजना में रजिस्ट्रेशन किसी भी ब्लॉक में करवाया जा सकता था। जींद के उचाना में 295 व जींद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 438 फर्जी मामले मिले थे। इस्पेक्टर पवित्र कुमार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया है ताकि पूछताछ कर इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें