प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसी अभद्र टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दलित समाज की अस्मिता का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिसार के उकलाना में बुधवार को विभिन्न दलित संगठनों ने पुरानी अनाज मंडी में इकट्ठा होकर रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था।
प्रदर्शनकारियों ने रोष प्रकट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला भी जलाया। सैंकड़ों की संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए और कुमारी सैलजा के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसी अभद्र टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दलित समाज की अस्मिता का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दलित समाज के सम्मान की रक्षा की जाए।