फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुलझा डाडम का विवाद

Sat, 21 Dec 2013 10:30 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में डाडम पहाड़ में एरिया को लेकर वन विभाग और खनन विभाग के  बीच रस्साकशी को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में भी मामला सुलझ नहीं पाया।
विज्ञापन


चार साल से बंद खनन पर रोक हटने के बाद खनन विभाग ने माइनिंग कराने की तैयारी है।

खनन विभाग के नोटिफिकेशन के  तहत जिले में खनन के लिए पहाड़ों की बोली 30 दिसंबर को लगाई जाएगी।

शुरुआती चरण में 316 हेक्टेयर में खनन शुरू करने की योजना है। इसमें डाडम की पहाड़ का 59.60 हेक्टेयर हिस्सा शामिल है।

लेकिन डाडम पर वीरवार पांच दिसंबर को विवाद तब सामने आया जब डीसी सहित जिले के अन्य अधिकारी और वन विभाग अफसर चंडीगढ़ से पहाड़ पर पहुंचे।

नोटिफिकेशन में खनन के लिए डाडम पहाड़ का 59.60 हेक्टेयर हिस्सा अधिकृत किया गया है।

नोटिफिकेशन के  बाद दोनों विभाग के अधिकारी अपने-अपने हिस्से को लेकर सक्रिय हुए।

दोनों विभागों ने कई बार नापजोख की लेकिन विवाद नहीं निपटा। डीएफओ आरके भाटियां ने बताया कि अभी रिपोर्ट फाइनल नहीं है। रिपोर्ट अधिकारियों को फाइनल करनी है।    
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें