फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने कस्सी मंगवा खुदवाई सड़क तो रोड़ा मिला कम, अधिकारियों को सड़क दोबारा बनाने के दिए आदेश

विज्ञापन
कस्सी से सड़क खुदवा कर जांच करते मेयर गौतम सरदाना। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
ठेकेदार ने बिना रोड़ा डाले सड़क बना रहा है मेयर साहब। ठेकेदार सुनता नहीं है और अधिकारी कभी सुध लेने नहीं आते है। आधी सड़क ठेकेदार ने बना दी है। तीन वार्डों पांच, छह और सात के बीच की नाले वाली सड़क के हालात दिखाते हुए लोगों ने मेयर गौतम सरदाना से गुहार लगाई।
विज्ञापन

मेयर गौतम सरदाना ने मौके पर कस्सी मंगवाकर सड़क खुदवाई तो लोगों के आरोप सही साबित हुए। मेयर ने एक्सईएन जयवीर सिंह डूडी को आदेश दिए कि ठेकेदार ने जितनी सड़क बनाई है, उसे उखाड़कर दोबारा बनाया जाए। जेई व लोगों की मौजूदगी में ठेकेदार रोड़ा डलवाने के साथ रोलिंग करेगा। उसके बाद वह सड़क बनाएगा। जब तक गली के लोग संतुष्ट नहीं हो जाते हैं ठेकेदार को कोई पेमेंट जारी नहीं की जाएगी।
इसके अलावा वार्ड नौ में आने वाले मेला ग्राउंड में पार्कों में होने वाले सौंदर्यीकरण के कामों की घटिया क्वालिटी मिलने पर मेयर गौतम सरदाना ने तुरंत प्रभाव से ठेकेदार की पेमेंट रोकने के आदेश किए। साथ ही जब तक पार्क समिति का निर्माण नहीं होता है तब तक किसी प्रकार में पार्क में सौंदर्यीकरण का काम नहीं होगा। मेयर गौतम सरदाना ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मॉनिटरिंग के दौरान पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला, पार्षद जयप्रकाश, पार्षद उमेद खन्ना, एक्सईएन जयवीर डूडी, जेई अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका कार्यों का किया निरीक्षण
- वार्ड 9 के मेलाग्राउंड में तीन पार्कों का
- वार्ड 9 के न्यू विनोद नगर की गलियों का
- नई सब्जीमंडी के गेट नंबर दो के सामने की नाले वाली गली का
- वार्ड 8 के श्मशानघाट में होने वाले विकास कार्य का
- वार्ड 6 की 6 नंबर गली का
एकजुट हो एसोसिएशन वरना नई कमेटी को सौंप देंगे पार्क
वार्ड नौ मेला ग्राउंड में मेयर गौतम सरदाना ने वार्ड 9 के पार्षद जयप्रकाश उर्फ जेपी को मेला ग्राउंड की दोनों एसोसिएशन की बैठक बुलाकर एकजुट करने को कहा, ताकि पार्कों में सौंदर्यीकरण काम हो सके। यदि दोनों एसोसिएशन एकजुट नहीं होती है तो पार्षद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर सभी पार्क निगम उन्हें सौंप देगा।
यह दिए आदेश
- वार्ड 9 न्यू विनोद नगर एक्सटेंशन की गलियों में सीवरेज के चैंबर लगाए जाएं।
- नई सब्जीमंडी के गेट नंबर दो के सामने की नाले वाली गली को दोबारा बनाया जाए।
- वार्ड 8 स्थित श्मशानघाट के दो गेट बनाने, सत्संग हॉल व पार्क बनाया जाए।
- वार्ड आठ में श्मशान में बनने वाले पार्क के लिए जल्द पार्क समिति का गठन किया जाए।
- वार्ड 6 की 6 नंबर गली में अमृत योजना के तहत डाली गई पेयजल लाइन में सप्लाई शुरू कराई जाए।
- वार्ड 6 में एजेंसी से तोड़ी गई सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए।
सड़क की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। पार्षद व जनता संतुष्ट होगी, तभी ठेकेदार की पेमेंट जारी की जाएगी। मेला ग्राउंड में पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम संतोषजनक नहीं था। ऐसे में ठेकेदार की पेमेंट रोकने व निर्माण कार्य बंद करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें