फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्रूजर ने मारी बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना क्षेत्र में रविवार देर शाम उकलाना-दौलतपुर मार्ग पर बाइक और क्रूजर गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रविवार शाम करीब 6.30 बजे हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव साहू निवासी सूरज उर्फ सुशील (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सूरज अपने साथियों गांव साहू निवासी वीरेंद्र, उकलाना की एसपी कॉलोनी निवासी शिवम और उकलाना मंडी निवासी निशांत के साथ वेटर के तौर पर काम करने गया था। चारों काम समाप्त कर एक ही बाइक पर सवार होकर धांसू से उकलाना की ओर लौट रहे थे।
जब वे गांव दौलतपुर से आगे उकलाना की ओर बढ़े, तभी सड़क पर बने मोड़ पर उकलाना से दौलतपुर की ओर जा रही क्रूजर गाड़ी से बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से हिसार के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूरज उर्फ सुशील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वीरेंद्र की टांग में हुआ फ्रैक्चर
जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि हादसे में गांव साहू निवासी वीरेंद्र की टांग में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बाइक पर सवार उकलाना निवासी दो अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने सोमवार को मृतक सूरज उर्फ सुशील का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी जितेंद्र के अनुसार, घायल वीरेंद्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें