फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन दो हजार से ज्यादा आवेदक पहुंचे

Wed, 11 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को आवेदन जमा कराने वालों की दिन भर भीड़ रही। यूनिवर्सिटी की ओर से आवेदन करने वालों के लिए तीन अतिरिक्त काउंटर बनाए गए। देर शाम करीब सात बजे तक तक लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन


एचएयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों के करीब 230 से अधिक पदों के लिए पिछले महीने आवेदन मांगे गए थे। जिसमें आवेदन करने के लिए मंगलवार 10 नवंबर आखिरी तारीख थी।

क्लर्क पद की 174 पोस्ट व स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए। इसके अलावा ड्राइवर, वार्डन, असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट सहित करीब 32 अलग-अलग वर्ग में आवेदन मांगे गए थे। मंगलवार को करीब दो हजार से अधिक लोग अपने आवेदन जमा कराने पहुंचे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आवेदन जमा करने के लिए तीन अतिरिक्त काउंटर बनाए गए। चार अलग-अलग काउंटर पर आवेदन जमा किए जा रहे थे। सुबह 9 बजे पहले से ही आवेदक लाइनों में लग गए थे।

देर रात करीब सात बजे तक आवेदन जमा किए गए। जानकारी के अनुसार आखिरी दिन में करीब दो हजार से ज्यादा आवेदन जमा किए गए। जिसमें 1500 से अधिक क्लर्क पद के लिए आए। एचएयू प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिक्योरटी गार्ड तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें