फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक सवार फाइनेंसर पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक गोली बाजू के आरपार निकली

Fri, 02 May 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी अस्पताल में अपने साथियों के साथ घायल जयदीप। 
विज्ञापन
हांसी। सैनीपुरा से हांसी जाते समय वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार एक फाइनेंसर पर दो बाइक पर आए छह नकाबपोश बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं। एक गोली फाइनेंसर जयदीप की बाजू के आरपार हो गई। उसका साथी बाल-बाल बच गया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। जयदीप पर भी हत्या के प्रयास सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल सिसाय निवासी जयदीप ने रिपोर्ट में बताया कि हांसी में बस स्टैंड के पास उसका कार्यालय है। वह फाइनेंस का काम करता है। वीरवार सुबह वह अपने दोस्त विक्की के साथ बाइक पर हांसी जा रहा था। बाइक विक्की चला रहा था। रास्ते में ढाणी पाल के मोड़ के पास पीछे से दो बाइकों पर छह नकाबपोश आए और तीन गोलियां चलाईं। एक गोली उसकी बाजू के आरपार निकल गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। विक्की ने आनन-फानन उसने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर डीएसपी रविंद्र सांगवान, सदर व सीआईए थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जयदीप के बयान दर्ज किए। वहीं, चिकित्सकों ने जयदीप को हिसार रेफर किया, लेकिन परिजन दोपहर में घर ले गए। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
नशा बेचने से रोकने पर हुई थी कहासुनी
अमन ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के जयदीप ने अपने साथियों के साथ करीब 8 महीने पहले गांव में शहीद भगत सिंह नशा मुक्ति संगठन बनाया था। ये लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। गांव में कुछ युवक नशा बेचने का काम करते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले जयदीप ने नशा बेचने वालों को रोका तो उनके साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है।
विज्ञापन

जयदीप बोला, सुभाष ने चलवाईं गोलियां

पुलिस को दी शिकायत में घायल जयदीप ने बताया कि दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने उस पर गोलियां चलाईं। उसे गांव के सुभाष उर्फ बासा पर शक है, क्योंकि उससे पहले कहासुनी हो चुकी है।
विज्ञापन



शहर थाना, सीआईए व स्पेशल स्टॉफ की टीम छानबीन कर रही है। सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रविंद्र सांगवान, डीएसपी, हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें