फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Hisar: युवक को बातचीत के लिए बुलाया फिर छुरी घोंप की हत्या, पुरानी रंजिश में 15 युवकों ने की वारदात

Mon, 09 Oct 2023 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सूर्य नगर रेलवे फाटक के पास पुरानी रंजिश में 15 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। बीच बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला किया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में सूर्य नगर रेलवे फाटक के पास सोमवार दोपहर 12 बजे करीब 15 युवकों ने सूर्य नगर निवासी सूरज को पुरानी रंजिश में समझौते के लिए बुलाया था। इस दौरान कहासुनी होने पर आरोपियों ने सूरज पर छुरी से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए उसके दोस्त महाबीर कॉलोनी निवासी कर्ण पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर परिजन दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए। बाद में गंभीर हालत में सूरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराय, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एचटीएम थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

घायल कर्ण के भाई शिवा ने बताया कि सूरज का कुछ दिन पहले अंकुश और अन्य के साथ झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर युवकों ने सूरज को सूर्य नगर रेलवे फाटक के पास बातचीत के लिए बुलाया। वह दोस्त कर्ण को साथ गया था। जब सूरज बातचीत करने लगा तो युवकों ने उसके साथ झगड़ा किया और पेट व सीने पर छुरी से वार कर दिए।
विज्ञापन


घायल हालत में उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद परिजन सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें