हिंद केसरी गायक राजेंद्र खरकिया के घर गांव खरककलां में दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को हुआ था। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने महज नौ वर्ष की उम्र में रागनी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। साल 2018 में दिलेर खरकिया ने खुद की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री खड़ी कर ली। जिसमें अन्य कलाकारों को भी मौका मिला। उनके चर्चित गानों में ‘लीलो चमन’, ‘मोटो’, ‘जूती काली’, ‘हाई कोर्ट’, ‘कबूतरी’ और ‘आलू मटर’ शामिल हैं।