जींद निवासी 18 वर्षीय पंकज रविवार 4 जून को जेईई एडवांस का पेपर था। पेपर देने के बाद पंकज अपनी मौसी के घर गांव पनिहार आ गया। पंकज अपनी मौसी के लड़के 18 वर्षीय सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर निकला था। दोनों नहर पर नहाने के लिए गए थे। मंगाली से दाहिमा मार्ग पर दोनों नहर में नहाने चले गए। तेज बहाव में दोनों बह गए।
हिसार के मंगाली से दाहिमा गुजरने वाली बीएनसी माइनर में डूबने वाले दो युवकों को शव स्याहड़वा पंप हाउस के बरामद हुए हैं। दोनों की आयु करीब 18 साल है। हिसार के गांव पनिहार निवासी सोनू अपनी मौसी के लड़के पंकज के साथ नहर में नहाने गए थे। तेज बहाव के कारण नहर में डूब गए। गोताखोरों ने रविवार देर शाम तलाश शुरू की थी। एक शव देर रात तथा दूसरा शव सोमवार की सुबह मिला।
विज्ञापन
जींद निवासी पंकज नहर जेईई एडवांस का पेपर देकर अपनी मौसी के घर पनिहार आया था
जानकारी के अनुसार जींद निवासी 18 वर्षीय पंकज रविवार 4 जून को जेईई एडवांस का पेपर था। पेपर देने के बाद पंकज अपनी मौसी के घर गांव पनिहार आ गया। पंकज अपनी मौसी के लड़के 18 वर्षीय सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर निकला था। दोनों नहर पर नहाने के लिए गए थे। मंगाली से दाहिमा मार्ग पर दोनों नहर में नहाने चले गए। तेज बहाव में दोनों बह गए।
मौसी के लड़के सोनू के साथ नहर में नहाने गया था
सड़क किनारे मोटर साइकिल तथा कपड़ों को संदिग्ध हालत में देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को फोन किया। मंगाली चौकी पुलिस ने कपड़ों से मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को बुलाया। जिसके बाद दोनों की खोज शुरु की। कई घंटे तक दोनों के शव नहीं मिले। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में दूर तक तलाश कराई। बाद में पुलिस ने स्याहड़वा के पास पंप हाउस में जाकर गोताखोरों से जांच कराई। जिसमें दोनों के शव कुछ दूरी पर बरामद हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।