फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी कमीशन कल भाटला पहुंचकर लेगा रिपोर्ट

Tue, 27 Oct 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भाटला में दलित युवक की आत्महत्या मामले में अनुसूचित आयोग भी जांच करेगा। आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह बुधवार को भाटला पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट तलब करेंगे।
विज्ञापन


हांसी के भाटला गांव में हुई घटना की जानकारी एससी कमीशन के पास पहुंची। इसके बाद कमीशन के सदस्य ईश्वर सिंह ने ग्रामीणों से पूरी जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने पूरी घटना से अवगत कराया। बाद ईश्वर सिंह ने हिसार आने का कार्यक्रम तय किया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को हांसी के भाटला गांव में जाएंगे। वहां परिवार से पूरी रिपोर्ट लेंगे। आयोग इस मामले में प्रदेश सरकार की ओर से रिपोर्ट ली जाएगी। पुलिस की ओर से इस मामले में देरी की गई। जिस कारण एक दलित को अपनी जान देनी पड़ी।
विज्ञापन


पुलिस की प्रताड़ना से तंग होकर जान देना एक बड़ा सवाल है। हरियाणा में दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं। दलित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा।  आयोग की ओर से बीते माह हिसार में बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी।

इसमें गांव कैमरी के परिवार ने भी पुलिस पर आरोप लगाए थे। इस मामले में भी आयोग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। गोहाना, फरीदाबाद में भी पिछले दस दिन में दलितों के उत्पीड़न के केस आए हैं। पुलिस अगर जिम्मेदारी से काम करे तो अन्याय को रोका जा सकता है। इस बारे में सरकार को भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें