फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दो झपटमार महिला का बैग छीन हुए फरार

Wed, 21 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
झपटमार महिला का बैग छीन हुए फरार - फोटो : bureau
विज्ञापन
हिसार ओल्ड कोर्ट एरिया में मटका चौक लाजपत नगर मोड़ के बीच मंगलवार शाम स्कूटी सवार दो युवक एक महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। महिला पैदल जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवाहर नगर की गली नंबर 11 निवासी पूर्व सैनिक रमेश चंद्र रेडू की पत्नी सुशीला रेडू पौने पांच बजे ऑटो रिक्शा से मटका चौक पर उतरी थीं। वह बैग लेकर घर जा रही थी। वह मॉडल टाउन से आई थी। उनकी देवरानी सुमन डिलीवरी के चलते दाखिल है।

वह मटका चौक से लाजपत नगर की तरफ चली तो झुग्गी पार करने पर पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर बाएं हाथ से उनका बैग छीना लिया। वे तेज स्पीड में राजगढ़ रोड की तरफ फरार हो गए। महिला अचानक हुई वारदात से एक बार सकपका गई। जब तक माजरा समझ में आया तो झपटमार दूर जा चुुके थे। महिला के शोर मचाने पर बाइक सवार कुछ युवकों ने पीछा किया, मगर वे हाथ न आए। बैग में 1100 रुपये और कुछ कागजात थे। पीएलए चौकी पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हो सकता है खुलासा
पुलिस वारदातस्थल के आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी की फुटेज खंगाले तो झपटमारों का सुराग लग सकता है। सुशीला ने बताया कि झपटमारों की उम्र 30-32 साल है और वे नकाबपोश नहीं थे। सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें