फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बदमाशों का आतंक: हिसार के पटेल नगर में दुकानदार पर चाकू से हमला, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Jan 2026 03:27 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के पटेल नगर में स्थित एक दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से वार किया। हमले के कारण दुकानदार को कई जगहों पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हिसार के पटेल नगर में बैठक करते दुकानदार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के पटेल नगर इलाके में एक दुकानदार पर चाकू से हमले की खौफनाक घटना सामने आई है। हमले में दुकानदार बुरी तरह घायल हो गया है और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 6 से 7 हमलावरों ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के विरोध में पटेल नगर मार्केट के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय लोग और दुकानदार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारण हो सकते हैं, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें