फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन मर्डर: स्कैच के बाद अब पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

Thu, 15 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
murder in love
विज्ञापन
सचिन मर्डर केस में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस ने मंगलवार को एक हत्या आरोपी का स्कैच जारी किया था। पुलिस को उम्मीद थी कि बुधवार को स्कैच के आधार पर कोई क्लू जरूर हाथ लगेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस मर्डर की परतें खोलने के लिए मर्डर के समय के आस-पास की कुछ मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे जरूर कोई ठोस सबूत हाथ लगेगा। जिससे हत्या के इस मामले का राजफाश हो सकेगा। पुलिस ने दिल्ली रोड के प्रतिष्ठानों और पीएलए की कोठियों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी उसमें भी ठोस सबूत नहीं मिला। हत्या के समय अंधेरा था। फिर भी लाइटें जल रही थी। पुलिस अलग-अलग कोठियों की फुटेज देख रही है। कहीं धोखे में तो नहीं किया मर्डर पुलिस को प्रकरण में ठोस सबूत हाथ न लगा है। कहीं ऐसा तो नहीं हत्यारों ने किसी और के धोखे में सचिन का मर्डर कर दिया। क्योंकि सचिन की किसी से दुश्मनी नहीं थी और न किसी से उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस को कार लूटने के इरादे से मर्डर करने की बात हजम नहीं हो रही है। पुलिस का मानना है कि सिर्फ कार लूटना मकसद होता तो बदमाश सचिन के सिर में गोली नहीं मारते।

यह है मामला
 सेक्टर 9-11 निवासी सचिन पत्नी गीतिका के साथ रविवार रात टाउन पार्क में घूमने आए थे। दंपति की शादी 12 जुलाई को हुई थी। सचिन बाहर निकलकर अपनी आई-20 कार में बैठने लगे तो एक बदमाश ने पिस्तौल से दो-तीन गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी और कार समेत फरार हो गया था।  कार अगले दिन बास गांव में लावारिस हालत में मिली थी।
विज्ञापन


अभी तक सचिन मर्डर केस में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन

---भगवान दास डीएसपी मुख्यालय, हिसार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें