फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ के भट्ठे से गन प्वाइंट पर लूटे 1.85 लाख

Fri, 08 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
खरड़ के भट्ठे से गन प्वाइंट पर लूटे 1.85 लाख - फोटो : bureau
विज्ञापन
खरड़ गांव के शिव शक्ति ईंट-भट्ठे पर वीरवार शाम स्विफ्ट डिजायर कार में आए छह बदमाश गन प्वाइंट पर 1.85 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर आसपास के क्षेत्र की नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरे हाथ न लगे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरड़ के राजीव कुमार गांव से थोड़ी दूरी पर शिव शक्ति ईंट-भट्ठा चलाते हैं। वीरवार शाम को मुंढाल निवासी मुंशी मुकेश कुुमार और अन्य भट्ठे पर बैठे थे। तभी वहां एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। उसमें से निकले छह बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

फिर उन्होंने भट्ठे में रखे 1.85 लाख रुपये गन प्वाइंट पर लूट लिए। यही नहीं उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कोई हरकत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर वे नकदी सहित कार में फरार हो गए। बाद में फोन कर लूट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौरन वीटी कराकर आसपास के क्षेत्र की नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ न लगे। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें