फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: लोहे की रॉड से हमला कर रोडवेज चालक की हत्या, सीटीयू में चालक के पद पर था कार्यरत

Tue, 08 Aug 2023 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के जेवरा गांव निवासी राजेश सीटीयू में चालक के पद पर कार्यरत था। सोमवार को वह गांव आया हुआ था। शाम को खाना खाने के बाद वह घर से बाहर गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। अलसुबह चार बजे के करीब गली में उसका शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के जिले के जेवरा गांव में सोमवार देर रात लोहे की रॉड से हमला कर रोडवेज चालक 26 वर्षीय राजेश की हत्या कर दी। मंगलवार अलसुबह चालक का शव गली में लहूलुहान हालत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार जेवरा गांव निवासी राजेश सीटीयू में चालक के पद पर कार्यरत था। सोमवार को वह गांव आया हुआ था। शाम को खाना खाने के बाद वह घर से बाहर गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। अलसुबह चार बजे के करीब गली में उसका शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। इस बार में मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें