फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: रिश्वत लेते सीआई वन में तैनात पुलिसकर्मी काबू, रिवाल्वर का लाइसेंस वापस देने के लिए मांगे थे पैसे

Wed, 24 Aug 2022 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोपी पुलिसकर्मी ने लाइसेंस वापस करने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। बात 15 हजार रुपये पर तय हुई थी। डीएसपी गौरव के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने पुलिसकर्मी धर्मपाल को एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
arrest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस टीम ने हिसार सीआईए वन में तैनात ईएएसआई धर्मपाल को लाइसेंस देने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे दुर्जनपुर मार्ग पर एक ढाबे पर रेड मारकर देर रात पकड़ा। इस संबंध में मूल रूप से मिर्चपुर गांव निवासी दिनेश ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।

विज्ञापन

 
विजिलेंस को दी गई शिकायत में बालसमंद मार्ग पर स्थित संजय नगर निवासी दिनेश ने बताया कि उसके पास रिवाल्वर और दोनाली बंदूक का लाइसेंस है। वह एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड है। 18 महीने पहले उसके दोस्त वासु के भाई ने उसकी रिवाल्वर लेकर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाली थी। 16 अगस्त को वासु के साथ 3-4 पुलिसकर्मी आए। एक ने अपना नाम धर्मपाल बताया और कहा कि तुमने अपनी रिवाल्वर वासु के भाई को क्यों दी। ये कहकर उसका लाइसेंस ले लिया गया।

पुलिसकर्मी ने कहा कि लाइसेंस लेना है तो 20 हजार रुपये देने होंगे। 15 हजार रुपये पर बात तय हुई। इसके साथ ही दिनेश ने इस बारे में मंगलवार को विजिलेंस टीम को शिकायत दी। डीएसपी गौरव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और 15 हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिसकर्मी धर्मपाल को एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें