फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: आटा लेने जा रही बुजुर्ग महिला को पिटबुल ने काटा, मालिक पर केस दर्ज

Wed, 26 Jul 2023 10:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार की तेजा मार्केट में रहने वाली 60 वर्षीय बलवीर कौर ने बताया कि मंगवार दोपहर बाद 3 बजे के करीब ढंढूर गांव स्थित एक दुकान से आटा खरीदने के लिए जा रही थी। जब गांव के नजदकी एक गोदमा के पास पहुंची तो गोदाम के अंदर से एक पिटबुल कुत्ता निकल कर आया। उसने पीछे से पांव से काट लिया।
विज्ञापन
pitbull - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार की तेजा मार्केट में रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला को पालतू पिटबुल ने काट लिया। कुत्ते के काटने से पांव से खून बहने लगा। जख्मी हालत में महिला बलबीर कौर को अस्पताल लेकर आए। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पिटबुल मालिक के खिलाफ कुत्ता खुला छोड़ने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार
तेजा मार्केट में रहने वाली 60 वर्षीय बलवीर कौर ने बताया कि मंगवार दोपहर बाद 3 बजे के करीब ढंढूर गांव स्थित एक दुकान से आटा खरीदने के लिए जा रही थी। जब गांव के नजदकी एक गोदमा के पास पहुंची तो गोदाम के अंदर से एक पिटबुल कुत्ता निकल कर आया। उसने पीछे से पांव से काट लिया। दर्द के चलते चिल्लाती रही लेकिन कुत्ते ने पांव नहीं छोड़ा।

शोर सुनकर गोदाम के अंदर से कुछ लोग बाहर आया और मुझे कुत्ते से छुड़वाया। घायल हालत में अस्पताल लेकर आए। महिला का कहना है कि पिटबुल के मालिक ने कुत्ते को खुला छोड़ दिया जिस कारण उसने मुझे काट लिया। सदर थाना पुलिस ने पिटबुल के मालिक  के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें