फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Hisar: चपरासी का अपहरण कर डंडों से पीटकर हत्या, पत्नी और ससुर पर लगा आरोप

Thu, 04 Aug 2022 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

ललित हिसार के बिजली निगम में चपरासी के पद पर कार्यरत था। मई में उसकी शादी विदवान गांव में रहने वाली सरोज के साथ हुई थी। दोनों के बीच मन मुटाव के चलते पिछले माह कोर्ट में तलाक का केस डाला गया था।
 
विज्ञापन
मृतक ललित। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में बिजली निगम में चपरासी के पद पर कार्यरत 20 वर्षीय ललित का देर रात अपहरण कर लिया गया और लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी उसके शव को कालौदा गांव के पास सड़क किनारे फेंक गए।  

विज्ञापन


परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक की पत्नी, ससुर और अन्य पर लगाया है। मृतक के चाचा बडदू धीरजा निवासी संजय ने बताया कि ललित हिसार के बिजली निगम में चपरासी के पद पर कार्यरत था। मई में उसकी शादी विदवान गांव में रहने वाली सरोज के साथ हुई थी। दोनों के बीच मन मुटाव के चलते पिछले माह कोर्ट में तलाक का केस डाला गया था।

 बुधवार को उसके दोस्त रवि ने उसे अपने पीजी पर बुलाया था। देर शाम को वह उसके पीजी पर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने एक परिचित से मिलने के लिए निजी अस्पताल में जाने के लिए निकाला। जब वह कैमरी ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा तो दो गाड़ियां उसके पास आकर रूकी। उसमें उसकी पत्नी सरोज, ससुर संजय और अन्य थे। उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। वहीं से गुजर रहे ललित के परिचित अंकुश ने उसे देख लिया और इस बारे में परिजनों और पुलिस को सूचना दी। रात करीब ढाई बजे पुलिस को कलौदा गांव के पास सड़क किनारे ललित लहूलुहान हालत में मिला। उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें