सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली युवती पर तीन-चार लड़कों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। दुकानदारों ने युवती पर पानी डालकर उसे बचाया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
पटेल नगर निवासी देवानंद की बेटी (32) रचना अपने मायके आई थी। पहले यह परिवार सिरसा रहता था। करीब एक साल पहले यह देवानंद का परिवार यहां रहने लगा था। रचना अपनी बहन और छोटे बच्चे को गोदी में लेकर मंडी में सब्जी खरीदने के लिए निकली थी। सब्जी मंडी के पास तीन युवकों ने रचना पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। पेट्रोल में आग लगाते ही मौके पर मौजूद सब्जी मंडी के दुकानदारों ने रचना पर कंबल-बोरी डालकर आग को बुझाया। आग से रचना का शॉल और सूट जल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीएलए चौकी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। देर रात तक लड़की को जलाने के प्रयास के कारणों की जानकारी ले रही थी। मुख्य आरोपी पटेल नगर का निवासी है। सूत्रों के अनुसार बाद में मुख्य आरोपी के पिता को पटेल नगर में बुलाया गया। आरोपी लड़के को पुुलिस के हवाले करने के लिए कहा गया। मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने चौकी में बुला लिया। पीएलए चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुुलिस पूछताछ कर रही है।