फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती की चाकुओं से गोद कर हत्या

Sat, 14 Jan 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
knife
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। देर रात तीन युवकों ने एक युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। दुस्साहसिक घटना में युवकों ने युवती के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर युवक मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बारह क्वार्टर निवासी 22 वर्षीय एक युवती पर शुक्रवार रात तीन युवकों ने घर में घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया। युवकों ने युवती को चाकुओं से बुरी तरह गोद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर डीएसपी जितेंद्र और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटना को अंजाम देकर भागने वाले युवकों को गिरफ्तार करने का प्रयास भी तेज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल युवती ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें