फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में युवक की हत्या: पटाखे बजाने को लेकर हुई कहासुनी, 25 वर्षीय युवक को चाकू से गोदा; दो घायल

Mon, 09 Nov 2026 09:17 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला

सार

कुछ युवक मौके पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे बजाने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरवाला के दौलतपुर रोड स्थित अमन चिकन कॉर्नर पर रविवार रात करीब 11:30 बजे चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, घटना में करीब 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ युवक मौके पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे बजाने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और इसमें शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान तथा विवाद के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें