फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो पत्नी-बेटे को घोंपा चाकू

Tue, 25 Aug 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति को शराब पीने से रोका तो पति ने सोमवार सुबह उसे चाकू घोंप दिया। बेटा मां के बचाव के लिए आया तो उसके हाथ पर भी चाकू से वार किया गया।
विज्ञापन


पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया तो घायल मां-बेटे को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टरों के अनुसार महिला की कमर में चाकू का गहरा घाव है। पुलिस सूचना के बाद छानबीन में लगी है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन ठंडी सड़क निवासी सीमा ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। रविवार शाम वह शराब पीकर घर लौटा तो कहासुनी हो गई। उसे समझाया गया कि वह नशा न करे। पूरे परिवार को इससे परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार सुबह उसका पति काम पर जाने की बात कहकर गया, लेकिन कुछ देर बाद ही शराब पीकर लौट आया। उसने उसे टोका तो वह झगड़ने लगा और उसने घर में रखा चाकू उठाकर उसकी कमर में घोंप दिया।

घर पर मौजूद उसका बेटा सन्नी उसे बचाने के लिए आया तो उस पर भी उसके पति ने चाकू से वार कर दिया। चाकू उसके हाथ में लगा। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अस्पताल से रुक्का मिलने के बाद महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें